BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लेटेस्ट न्यूज़ बलरामपुर में 1 से 3 सितंबर तक बिजली कटौती:कई इलाकों में 4...

बलरामपुर में 1 से 3 सितंबर तक बिजली कटौती:कई इलाकों में 4 घंटे बाधित रहेगी आपूर्ति, विद्युत लाइन शिफ्टिंग का किया जाएगा कार्य

0
1


बलरामपुर शहर के कई इलाकों में विद्युत लाइनों के निर्माण और तकनीकी कार्यों के चलते 1 से 3 सितंबर तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से कटौती के समय को ध्यान में रखते हुए जरूरी तैयारियां पहले से करने की अपील की है। 11 केवी इंडस्ट्रियल और डीएम आवास पोषक से जुड़े क्षेत्रों में 1, 2 और 3 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इस दौरान 33 केवी लाइन निर्माण और विद्युत संयोजन से संबंधित कार्य किए जाएंगे। इसके चलते औद्योगिक आस्थान धर्मपुर (इंडस्ट्रियल एरिया), जिलाधिकारी आवास, पुलिस लाइन, जिला जज आवास, पुलिस अधीक्षक आवास, तुलसीपुर बाईपास और बहादुरपुर कॉलोनी समेत आसपास के इलाके प्रभावित होंगे। वहीं, 11 केवी सिविल लाइन पोषक से जुड़े क्षेत्रों में 1 और 2 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान जिला पंचायत ब्लॉक चौराहा से स्टेडियम मार्ग पर विद्युत लाइन शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा। इससे पीपल तिराहा, सूर्य नगर कॉलोनी रोड, दीक्षित कॉलोनी, माया होटल, बरमावा थाना क्षेत्र, त्रिपाठी लॉज, होटल जय पैलेस, नीलकोठी, अचलापुर और दूरदर्शन केंद्र रोड समेत सिविल लाइन पोषक से जुड़े अन्य इलाके प्रभावित होंगे। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे कटौती के दौरान परेशानी से बचने के लिए पानी, मोबाइल चार्जिंग और अन्य जरूरी कार्यों की व्यवस्था पहले से कर लें। अधिकारियों के अनुसार, निर्धारित कार्य पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here