
सरजू नहर खंड प्रथम के कपूरपुर रजवाहा पर सिंचाई विभाग की लापरवाही के कारण असुरक्षा का माहौल है। यहां कुछ दबंग लोग नहर शाखा पर अवैध रूप से मछली का शिकार कर रहे हैं। इससे आसपास के इलाकों में गंदगी और बदबू फैल रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस जगह पर असामाजिक तत्व इकट्ठा होकर शराब और दूसरे नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं। इससे इलाके में कभी भी हिंसक झड़प होने की आशंका बनी रहती है। इन तत्वों द्वारा क्षेत्र में चोरी जैसी घटनाओं को भी अंजाम दिया जाता है। नहर के रेगुलेटर गेट पर 10 से 12 साल के नाबालिग बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर जालियों के सहारे मछली पकड़ रहे हैं। अगर कोई अनहोनी होती है, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी, यह एक बड़ा सवाल है। इस बारे में उपखंड प्रथम के सहायक अभियंता अतुल कुमार से बात की गई। उन्होंने कहा कि लोगों को मना किया जा रहा है, लेकिन कोई मान नहीं रहा है। उनका गेटमैन से भी विवाद हुआ है। सवाल यह उठता है कि जब गेट की चाबी और हैंडल गेटमैन के पास सुरक्षित रहते हैं, तो दबंगों का वहां कब्जा कैसे है? विभाग की चुप्पी और अधिकारियों का ढुलमुल रवैया उनकी मिलीभगत की ओर इशारा करता है। प्रशासन को किसी बड़े हादसे से पहले यहां सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
जिलाधिकारी ने कई विद्यालयों व आंगनवाड़ी केन्द्र का किया औचक निरीक्षण,...
उच्च प्राथमिक विद्यालय गिलौली में उपस्थिति कम पाये जाने पर जिलाधिकारी ने जताई सख्त नाराजगी*
*👉विद्यालय में गंदगी देख प्रधानाध्यापक को लगायी कड़ी फटकार*
श्रावस्ती, 12...








































