लालगंज थाना क्षेत्र की महादेवा पुलिस चौकी पर CC टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान वरिष्ठ उप निरीक्षक राधेश्याम के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान दोपहिया और चार पहिया वाहनों को रोककर उनकी जांच की गई। चेकिंग के दौरान वाहनों के कागजात, नंबर प्लेट और हेलमेट की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों के चालान भी काटे गए। पुलिस टीम ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। उन्हें दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने की सलाह दी गई। सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी जरूरी निर्देश दिए गए। CC टीम की इस चेकिंग से महादेवा चौकी क्षेत्र के वाहन चालकों में सतर्कता दिखी। पुलिस ने कहा कि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।
जिलाधिकारी ने कई विद्यालयों व आंगनवाड़ी केन्द्र का किया औचक निरीक्षण,...
उच्च प्राथमिक विद्यालय गिलौली में उपस्थिति कम पाये जाने पर जिलाधिकारी ने जताई सख्त नाराजगी*
*👉विद्यालय में गंदगी देख प्रधानाध्यापक को लगायी कड़ी फटकार*
श्रावस्ती, 12...








































