BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बच्चों के झगड़े में महिला को गाली और धमकी:पुलिस ने आरोपी युवक...

बच्चों के झगड़े में महिला को गाली और धमकी:पुलिस ने आरोपी युवक पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की

0
1

कोठीभार थाना क्षेत्र के भोथियाही गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर एक महिला ने युवक पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भोथियाही गांव की कुन्ता देवी पत्नी जितेन्द्र चौहान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 सितंबर की रात करीब आठ बजे बच्चों के झगड़े को लेकर गांव के अधारे चौहान के बेटे अमर चौहान ने उनके साथ गाली-गलौज की। कुन्ता देवी का आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो अमर चौहान ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने इस मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए 12 सितंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि आरोपी अमर चौहान के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।