BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home देश परसोहना में महिला को सांप ने डसा:सीएचसी और जिला अस्पताल में इलाज...

परसोहना में महिला को सांप ने डसा:सीएचसी और जिला अस्पताल में इलाज के बाद हालत सुधरी, परिजन घर ले गए

0
2
परसोहना में महिला को सांप ने डसा:सीएचसी और जिला अस्पताल में इलाज के बाद हालत सुधरी, परिजन घर ले गए

श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के परसोहना गांव में एक महिला को जहरीले सांप ने डस लिया। परिजनों ने उसे तुरंत सीएचसी मल्हीपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ और बाद में उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। यह घटना परसोहना गांव की है। यहां ओम वर्मा की 32 वर्षीय पत्नी संगीता वर्मा अपने झोले से सामान निकाल रही थीं। तभी एक जहरीले सांप ने उनके दाहिने हाथ में काट लिया। सीएचसी मल्हीपुर में डॉक्टरों ने संगीता को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के बाद उनकी हालत में तेजी से सुधार होने लगा। संगीता की हालत में सुधार देखकर परिजन उन्हें घर ले आए। अब उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। संगीता के ससुर ननकऊ प्रसाद वर्मा ने बताया कि उनकी बहू को गेहुवा करैत नामक जहरीले सांप ने डसा था। उन्होंने निजी वाहन से बहू को सीएचसी मल्हीपुर पहुंचाया था।