BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश पिपरा में हैंडपंप खराब, स्वच्छ पानी के लिए ग्रामीण:जिम्मेदारों की अनदेखी से...

पिपरा में हैंडपंप खराब, स्वच्छ पानी के लिए ग्रामीण:जिम्मेदारों की अनदेखी से मरम्मत नहीं, दूषित पानी से बीमारी का डर

0
1

श्रावस्ती के गिलौला विकासखंड की ग्राम पंचायत पिपरा में गांव के मुख्य मोड़ पर लगा हैंडपंप कई दिनों से खराब है। इससे आसपास के लोगों को साफ पानी के लिए दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण अभी तक हैंडपंप की मरम्मत नहीं कराई गई है। यह मामला गिलौला विकासखंड की ग्राम पंचायत पिपरा का है। यहां गांव के मुख्य मोड़ पर राम किशुन वर्मा के घर के सामने लगा हैंडपंप कई दिनों से खराब पड़ा है। यह हैंडपंप आसपास के लोगों के लिए पानी का मुख्य साधन है। हैंडपंप खराब होने से ग्रामीणों को दूसरे छोटे नलों से पानी लेना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि छोटे नलों से मिलने वाले पानी की क्वालिटी को लेकर भी चिंता है। लोगों को डर है कि गंदा पानी पीने से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। स्थानीय निवासी रामू, पाटनदीन, हरिओम और गोलू वर्मा ने बताया कि हैंडपंप कई दिनों से खराब है। इसकी जानकारी होने पर भी अभी तक मरम्मत नहीं हुई है। गर्मी और रोज की जरूरतों के बीच पानी की समस्या से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि खराब हैंडपंप की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए। इससे आसपास के लोगों को आसानी से साफ पानी मिल सकेगा और उन्हें पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here