BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में सेमगढ़ा-पासी पुरवा मार्ग कीचड़ से लबालब:कई सालों से ग्रामीण परेशान,...

श्रावस्ती में सेमगढ़ा-पासी पुरवा मार्ग कीचड़ से लबालब:कई सालों से ग्रामीण परेशान, स्कूली बच्चों को भी आने-जाने में दिक्कत

0
1

श्रावस्ती जनपद के इकौना तहसील क्षेत्र में सेमगढ़ा से पासी पुरवा तक जाने वाला मार्ग इन दिनों बहुत खराब हालत में है। सड़क पर जगह-जगह पानी और कीचड़ जमा होने से लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते की हालत लंबे समय से खराब है। कीचड़ के कारण आए दिन राहगीर फिसलकर गिर जाते हैं और उन्हें चोट लग जाती है। बारिश के दिनों में यह समस्या और बढ़ जाती है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को होती है। सुबह के समय बच्चे इसी रास्ते से स्कूल जाने को मजबूर हैं। कीचड़ और पानी से बच्चों की ड्रेस खराब हो जाती है, वहीं कई बार उनकी किताबें और कॉपियां भीग जाती हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, कई साल पहले इस मार्ग पर खड़ंजा लगाया गया था, लेकिन अब वह पूरी तरह गायब हो चुका है। सड़क पर खड़ंजे की जगह चारों तरफ कीचड़ और पानी दिखाई देता है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि मार्ग की जल्द से जल्द मरम्मत कराकर सड़क को ऊंचा और पक्का कराया जाए। इससे बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या खत्म होगी और लोगों को आने-जाने में राहत मिल सकेगी।