श्रावस्ती के जमुनहा विकासखंड की ग्राम पंचायत सेहरिया से कटकुइयां जाने वाला रास्ता आज भी कच्चा है। बरसात के मौसम में यह मार्ग और भी ज्यादा खराब हो जाता है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के कारण इस कच्चे रास्ते में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं और कीचड़ फैल गया है। इसी रास्ते पर पड़ने वाली एक पुलिया के दोनों तरफ की मिट्टी भी कट गई है, जिससे गहरे गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों के कारण पुलिया से गुजरना खतरनाक हो गया है। इस कच्चे रास्ते से रोजाना सैकड़ों लोग आते-जाते हैं, जिनमें स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं शामिल हैं। बरसात में फिसलन के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। रात के समय अंधेरे में गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे कई दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों ने अधिकारियों, प्रशासन और सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द इस कच्चे रास्ते को पक्का कराया जाए और पुलिया की मरम्मत की जाए, ताकि लोगों का आना-जाना आसान हो सके।
Home उत्तर प्रदेश जमुनहा के सेहरिया-कटकुइयां कच्चा मार्ग बदहाल:बारिश में गड्ढे और कीचड़ से आवागमन...
बहराइच में 2 महीने में उखड़ी दौलतपुर-वैबाही सड़क:ग्रामीणों ने PWD पर...
बहराइच के मोतीपुर थाना क्षेत्र में दौलतपुर से वैबाही तक जाने वाली करीब 3.50 किलोमीटर लंबी सड़क मरम्मत के सिर्फ दो महीने बाद ही...






































