UP: इटावा में वन्यजीवों की सुरक्षा और संरक्षण को लेकर इटावा सफारी पार्क की रेस्क्यू टीम लगातार सक्रिय है। घायल वन्यजीवों के उपचार से लेकर संकट में फंसे पक्षियों को सुरक्षित निकालने तक सफारी टीम तत्परता से अभियान चला रही है। इसी क्रम में गंगा विहार कॉलोनी से मिली सूचना पर टीम ने छोटी सीटी बत्तख के आठ चूजों समेत एक वयस्क नर और एक वयस्क मादा, कुल 10 पक्षियों का सुरक्षित रेस्क्यू कर बड़ी राहत पहुंचाई।
गौरैया संरक्षण में योगदान देने वाली गंगा विहार कॉलोनी निवासी सुनीता यादव ने पक्षियों के संकट में होने की सूचना सफारी पार्क को दी थी। सूचना मिलते ही वनरक्षक आकाश बाबू के साथ स्टाफ आशीष और आदर्श मौके पर पहुंचे। टीम ने सूझबूझ और धैर्य का परिचय देते हुए सभी पक्षियों को सुरक्षित पकड़कर रेस्क्यू अभियान पूरा किया। बाद में सभी पक्षियों को इटावा सफारी पार्क में सुरक्षित रूप से रिलीज कर दिया गया।
Also Read: बहराइच में बाघ के साथ दिखे तीन शावक, करीब दो मिनट तक चला ‘टाइगर फैमिली’ का जलवा
सफारी पार्क में वन्यजीव चिकित्सालय में गंभीर रूप से घायल तेंदुओं का उपचार चल रहा है। नियोनेटल सेंटर में दो लेपर्ड शावकों की हैंड रेयरिंग की जा रही है, जबकि पैर में समस्या वाले नीलगाय के बच्चे की भी देखभाल की जा रही है। सफारी की विभिन्न वॉटर बॉडीज में छोटी सीटी बत्तखें अपने चूजों के साथ दिखाई देती हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में मौजूद राष्ट्रीय पक्षी मोर भी पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र हैं।
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )





























