BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश कजरी तीज पर नासिरगंज बाजार सजा:दुकानें भगवा रंग में रंगीं, कांवड़ियों के...

कजरी तीज पर नासिरगंज बाजार सजा:दुकानें भगवा रंग में रंगीं, कांवड़ियों के लिए पूजा सामग्री और वस्त्रों की बिक्री बढ़ी

0
0

कजरी तीज और सिरसिया स्थित बाबा विभूतिनाथ मंदिर में जलाभिषेक को लेकर जमुनहा ब्लॉक के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। पर्व को देखते हुए दुकानदारों ने अपनी दुकानें आकर्षक तरीके से सजाई हैं। बाजार में जगह-जगह भगवा कपड़े, झंडे और धार्मिक सामग्री दिख रही है। कांवड़ियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए दुकानों पर भगवा वस्त्र, गमछे, कांवड़, पूजा सामग्री, फूल-माला और अन्य सामान सजाकर रखे गए हैं। श्रद्धालुओं की खरीदारी बढ़ने से दुकानदारों में भी उत्साह है। ग्रामीण इलाकों से लोग बाजार पहुंचकर जलाभिषेक से जुड़ा सामान खरीद रहे हैं। शाम होते ही बाजार की सजावट और बढ़ती भीड़ से पूरा इलाका पर्व के रंग में रंगा नजर आ रहा है। कजरी तीज को लेकर बाजार में बनी यह चहल-पहल लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।