
रेहरा बाजार क्षेत्र के नथईपुर कुंवर स्थित निशक पुरवा में बृहस्पतिवार देर रात एक धार्मिक जलसे का आयोजन किया गया। यह आयोजन बारह रबीउल अव्वल के मुबारक अवसर पर हुआ। सदर कमालुद्दीन के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिरकत की। जलसे में कारी नूर आलम मौलाना, मौलाना रेहान और मौलाना अब्दुल मुस्तफा सहित कई धर्मगुरुओं ने भाग लिया। वक्ताओं ने पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा के जीवन, उनके आदर्शों और इंसानियत के प्रति दिए गए संदेशों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पैगंबर-ए-इस्लाम ने समाज को प्रेम, दया, न्याय, भाईचारे और जरूरतमंदों की सहायता का मार्ग दिखाया। धर्मगुरुओं ने जोर दिया कि उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में शांति और आपसी सौहार्द को मजबूत किया जा सकता है। वक्ताओं ने युवाओं से शिक्षा और अच्छे संस्कारों से जुड़ने के साथ-साथ बुजुर्गों का सम्मान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति के लिए आपसी एकता, सद्भाव और मानवीयता की भावना को मजबूत करना आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान पूरा माहौल धार्मिक श्रद्धा से ओत-प्रोत रहा। उपस्थित लोगों ने पूरी एकाग्रता और सम्मान के साथ उलेमाओं के प्रवचनों को सुना। इस धार्मिक जलसे में ग्रामीण जबीर, असफाक, शाहबाज सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे। स्थानीय निवासियों और आयोजक मंडल के सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के समापन पर क्षेत्र में शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआ की गई। आयोजकों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
Home Uncategorized निशक पुरवा में गूंजा सीरत-ए-मुस्तफा का पैगाम:धार्मिक जलसे में उमड़ी भीड़, उलेमाओं...
जनपद में रबी फसलों के बीजों की ऑनलाइन बुकिंग जारी, 30...
श्रावस्ती। जिला कृषि अधिकारी डा0 उमेश कुमार गुप्ता ने बताया है कि कृषि विभाग ने जनपद के किसानों को रबी फसलों जैसे-तोरिया, सरसों, अलसी,...




















































