BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश अभ्यर्थियों का संजय निषाद के घर पर प्रदर्शन 

अभ्यर्थियों का संजय निषाद के घर पर प्रदर्शन 

0
0

 लखनऊ। शिक्षक भर्ती में नियुक्ति मांग को लेकर आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के आवास पर प्रदर्शन किया। संजय निषाद ंने प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को बुलाकर उनसे मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। अभ्यर्थियों ने मंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा।  प्रदर्शन कारियो ने बताया 69000 सहायक अध्यापक भर्ती प्रकरण में आरक्षण संबंधी विसंगतियों के क्रम में शासन द्वारा गत 5 जनवरी 2022 को अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी की गई थी। इनका आरोप है की जब निदेशक अनिल भूषण चतुवेर्दी से मिलने जाते हैं और निवेदन करते हैं कि कोर्ट में 6800 की चयन सूची को प्रोटेक्ट करने की बात करिए तो वह कहते हैं मैंने नहीं निकाली 6800 की चयन सूची। आगामी सुनवाई से पूर्व शासन एवं बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा अपने शपथपत्र में 6,800 अभ्यर्थियों की सूची के संबंध में स्पष्ट प्रस्ताव  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करे। जिससे  6,800 अभ्यर्थियों की नियुक्ति हो सके। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here