वाल्टरगंज पुलिस ने मोबाइल चोरी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 9 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक प्रिंटर, ईयरफोन, चार्जर और 4,890 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, ये दोनों आरोपी लंबे समय से चोरी की घटनाओं में सक्रिय थे। इनके खिलाफ बस्ती और अन्य जिलों में कई मुकदमे दर्ज हैं। 7 अगस्त 2026 को पैड़ा चौराहा स्थित एक मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर लैपटॉप, प्रिंटर और करीब 8,000 रुपये नकद चोरी किए गए थे। इस मामले में वाल्टरगंज थाने में केस दर्ज हुआ था। जांच के बाद जितेंद्र उर्फ चुन्नीलाल (25) और राजकुमार (35) को 3 अक्टूबर 2026 को भिटिया से पड़िया रोड पर नहर पुलिया के पुर्सियां गांव मोड से पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने कई अन्य चोरी की घटनाओं में शामिल होना कबूल किया।
ताज़ा, सच्ची और निष्पक्ष ख़बरों का भरोसेमंद ठिकाना! 🚨
एमएनटी न्यूज़ भारत (MNT News Bharat) आपके शहर से लेकर देश-दुनिया तक की हर बड़ी ख़बर, अब सीधे आपके मोबाइल पर।🌐 हमारी वेबसाइट पर विजिट करें: https://t.co/vwEVHjJMzQ pic.twitter.com/cERHfZD19s
और पढ़ें› बस्ती में 15 दिन से ट्रांसफार्मर खराब, हनुमानगढ़ी मंदिर अंधेरे:कप्तानगंज के पोखरा बाजार में आंधी से गिरा खंभा, शिकायत के बाद भी नहीं बनी बात। › बहराइच में लेखपालों को कम भत्ते में ड्यूटी करना मुश्किल:लंबित मांगों पर सुनवाई नहीं, सीएम से तत्काल निर्णय की अपील › घर में घुसकर मारपीट-धमकी देने का आरोप:सोनवा में एससी-एसटी एक्ट की धाराएं भी लगाईं, सीओ इकौना को मिली जांच › विधायक ने बुलडोजर से की पुष्प वर्षा:वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा का महसी में भव्य स्वागत, पीएम मोदी के 25 साल पूरे होने पर निकली यात्रा— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 3, 2026
संबंधित खबरें











































