सोनवा पुलिस ने ककंधू गांव के राजकुमार की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट और धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। एससी/एसटी एक्ट भी लगा है। 2 सितंबर रात करीब आठ बजे मंत्री यादव, सूरत यादव, अरविंद यादव और बहोरन यादव शराब के नशे में हथियार संग राजकुमार के घर में घुसे। उन्होंने परिवार को गाली दी और पिता अर्जुन को जान से मारने की धमकी दी। राजकुमार के विरोध पर मंत्री यादव और सूरत यादव ने उसे आंगन में पटककर थप्पड़ व डंडों से मारा। मां-बहन के शोर पर बहोरन यादव ने तमंचा दिखाकर गांव छोड़ने की धमकी दी। ग्रामीण जुटे तो आरोपी भाग गए। राजकुमार ने पहले थाने और एसपी श्रावस्ती से शिकायत की, पर कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश पर सोनवा थाने में भारतीय न्याय संहिता व एससी/एसटी एक्ट में केस दर्ज हुआ। जांच सीओ इकौना को सौंपी गई।
और पढ़ें
›
नानपारा कोतवाली में दुर्गा पूजा-रामलीला को लेकर पीस कमेटी बैठक:अधिकारियों ने भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की
›
पनियरा मे करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत:धान का बोझा ढोते समय हादसा, तीन बहनों में इकलौता भाई; परिवार में मातम पसरा
›
श्रावस्ती में 'नशा मुक्त-सशक्त श्रावस्ती' अभियान:नशे के दुष्प्रभावों पर चर्चा, 5 गांवों में चौपाल लगाने का फैसला
›
बस्ती में 15 दिन से ट्रांसफार्मर खराब, हनुमानगढ़ी मंदिर अंधेरे:कप्तानगंज के पोखरा बाजार में आंधी से गिरा खंभा, शिकायत के बाद भी नहीं बनी बात।
संबंधित खबरें











































