प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर ‘वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा’ शनिवार को बहराइच और महसी विधानसभा क्षेत्र पहुंची। महसी विधायक सुरेश्वर सिंह और नानपारा चीनी मिल के डायरेक्टर अखंड प्रताप सिंह ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ बुलडोजर से फूल बरसाकर यात्रियों का स्वागत किया। यात्रा रमपुरवा चौकी भी पहुंची, जहां स्थानीय लोगों और नेताओं ने भी स्वागत किया। विधायक सुरेश्वर सिंह ने वडनगर से बाइक से आए 68 यात्रियों को माला पहनाई और यादगार चीजें दीं। सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड ने भी फूल बरसाकर हौसला बढ़ाया। सांसद ने बताया कि यह यात्रा पीएम मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुई है, जिसका मकसद उनकी 25 साल की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाना है। यात्रा प्रभारी कल्पेश (गुजरात भाजपा प्रदेश महामंत्री) ने महसी के स्वागत की तारीफ की। यह यात्रा 17 सितंबर को वडनगर से शुरू होकर 7 नवंबर को वाराणसी में बाबा काशी विश्वनाथ के जलाभिषेक के साथ खत्म होगी। यात्रा प्रमुख जसवंत और भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय भी मौजूद थे।
विधायक ने बुलडोजर से की पुष्प वर्षा:वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा का महसी में भव्य स्वागत, पीएम मोदी के 25 साल पूरे होने पर निकली यात्रा
और पढ़ें
›
बस्ती में 15 दिन से ट्रांसफार्मर खराब, हनुमानगढ़ी मंदिर अंधेरे:कप्तानगंज के पोखरा बाजार में आंधी से गिरा खंभा, शिकायत के बाद भी नहीं बनी बात।
›
बहराइच में लेखपालों को कम भत्ते में ड्यूटी करना मुश्किल:लंबित मांगों पर सुनवाई नहीं, सीएम से तत्काल निर्णय की अपील
›
घर में घुसकर मारपीट-धमकी देने का आरोप:सोनवा में एससी-एसटी एक्ट की धाराएं भी लगाईं, सीओ इकौना को मिली जांच
›
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी अरेस्ट:गिलौला बायपास से आरोपी को पकड़ाया
संबंधित खबरें











































