बस्ती के धर्मूपुर टैक्सी स्टैंड के बगल से धर्मूपुर आराजी डूही जाने वाली गली में सफाई व्यवस्था को लेकर शिकायत के बाद आखिरकार सफाई की गई। स्थानीय लोगों ने गली में फैली गंदगी और खराब सफाई व्यवस्था को लेकर 1076 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत पर ध्यान देते हुए धर्मूपुर और आराजी डूही धर्मूपुर ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने मिलकर काम किया। उन्होंने दोनों ग्राम पंचायतों के सफाई कर्मचारियों को मौके पर भेजा। सफाई कर्मचारियों ने गली में पहुंचकर वहां जमा कूड़ा-कचरा, गंदगी और झाड़ियों को साफ किया। सफाई कार्य होने के बाद स्थानीय लोगों को राहत मिली। ग्रामीणों का कहना है कि इस रास्ते से हर दिन बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं, इसलिए नियमित सफाई बहुत जरूरी है। लोगों ने सफाई कराने के लिए संबंधित ग्राम प्रधानों और कर्मचारियों को धन्यवाद दिया और आगे भी गली में नियमित सफाई जारी रखने की मांग की।
धर्मूपुर-आराजी डूही मार्ग की गली साफ:स्थानीय लोगों ने गंदगी से परेशान होकर 1076 पर की थी शिकायत
और पढ़ें
›
बस्ती में लापता युवक का नाले के पास मिला शव:परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस ने जांच शुरू की
›
पयागपुर में रामलीला का रिहर्सल शुरू:10 अक्टूबर से शुरू होगी 65 साल पुरानी रामलीला; कलाकार जींस-टीशर्ट में करते हैं रिहर्सल
›
नवजात की मौत स्टाफ नर्स ड्यूटी से हटाई गई:श्रावस्ती में परिजनों का आरोप- इलाज में लापरवाही, डीएम से शिकायत के बाद एक्शन
›
गोविंद शुगर मिल को ही मिले गन्ना क्रय केंद्र:सांसद आनंद गोंड ने जिलाधिकारी और गन्ना अधिकारी को लिखा पत्र
संबंधित खबरें










































