बस्ती के छावनी थाना क्षेत्र के खेसुआ नई बाजार में मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान से धुआं और आग की लपटें निकलती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने ग्रामीणों की मदद से काफी कोशिशों के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक दुकान में रखा इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हो चुका था। दुकान मालिक कमलेश पुत्र राम भवन के मुताबिक, आग से करीब 10 लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। इस घटना के बाद बाजार में काफी देर तक हड़कंप का माहौल बना रहा।
और पढ़ें
›
बस्ती में लापता युवक का नाले के पास मिला शव:परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस ने जांच शुरू की
›
पयागपुर में रामलीला का रिहर्सल शुरू:10 अक्टूबर से शुरू होगी 65 साल पुरानी रामलीला; कलाकार जींस-टीशर्ट में करते हैं रिहर्सल
›
नवजात की मौत स्टाफ नर्स ड्यूटी से हटाई गई:श्रावस्ती में परिजनों का आरोप- इलाज में लापरवाही, डीएम से शिकायत के बाद एक्शन
›
गोविंद शुगर मिल को ही मिले गन्ना क्रय केंद्र:सांसद आनंद गोंड ने जिलाधिकारी और गन्ना अधिकारी को लिखा पत्र
संबंधित खबरें










































