पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत श्यामदेउरवा थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को 10 लीटर कच्ची अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से प्लास्टिक के कंटेनर में रखी 10 लीटर कच्ची शराब मिली। आरोपी अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का धंधा करता था। इस मामले में आरोपी के खिलाफ स्थानीय थाने में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और नियमों के हिसाब से कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अवैध शराब बनाने, बेचने और लाने-ले जाने के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
महराजगंज में कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार:पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए अभियान में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज
और पढ़ें
›
पयागपुर में लेखपालों का प्रदर्शन:राजस्व संबंधी कामकाज ठप, एसडीएम को सौंपा 8 सूत्रीय ज्ञापन
›
लेखपाल संघ ने 17 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार की चेतावनी:श्रावस्ती में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा; वेतन, प्रमोशन समेत 8 मांगें पूरी न होने पर
›
सीएम योगी ने 4.60लाख छात्रों को दी 148करोड़ की छात्रवृत्ति:दिग्विजयनाथ कॉलेज में छात्रों को दिखाया गया स्वीकृति प्रमाण पत्र का लाइव प्रसारण
›
बस्ती में लापता युवक का नाले के पास मिला शव:परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस ने जांच शुरू की
संबंधित खबरें








































