BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश नानपारा के युवक की ओडिशा में डूबने से मौत:भगवान जगन्नाथ के दर्शन...

नानपारा के युवक की ओडिशा में डूबने से मौत:भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए पर गए थे, सुवर्णरेखा नदी के तेज बहाव में बहे

बहराइच जिले के नानपारा के जुबली गंज वार्ड नंबर-3 के रहने वाले अशोक पाठक की ओडिशा में सुवर्णरेखा नदी में डूबने से मौत हो गई। वह पुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए तीर्थयात्रा पर गए थे। यह हादसा बालेश्वर जिले के राजघाट में हुआ। अशोक पाठक सुवर्णरेखा नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान वह तेज बहाव में फंस गए और नदी में बह गए। जानकारी मिलने पर स्थानीय बचाव दल ने खोज अभियान चलाया। काफी कोशिशों के बाद उन्हें नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। बचाव दल ने उनका शव बरामद किया। इस घटना की खबर नानपारा के जुबलीगंज क्षेत्र में पहुंचने पर परिवार और परिचितों में गम का माहौल है।

संबंधित खबरें
Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat