श्रावस्ती जनपद में पिछले दिनों बारिश के साथ आई तेज आंधी-तूफान के करीब एक सप्ताह बाद भी बिजली व्यवस्था पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट सकी है। तहसील भिनगा क्षेत्र के संभारपुरवा गांव में पिछले आठ दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। बताया गया कि तेज आंधी-तूफान के दौरान बिजली के कई पोल और लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। इसके बाद से संभारपुरवा गांव में बिजली नहीं पहुंची है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार आठ दिनों से बिजली न होने के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। मोबाइल चार्ज करने से लेकर रात में रोशनी की व्यवस्था करने तक लोगों को दिक्कत हो रही है। शनिवार को बिजली आपूर्ति को लेकर विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली गई। भिनगा पावर हाउस पर तैनात अवर अभियंता नरेंद्र वर्मा ने बताया कि भिनगा पावर हाउस से आने वाली 11 हजार वोल्ट की लाइन के दो दर्जन से अधिक पोल आंधी-तूफान में टूट गए थे। इनकी मरम्मत और लाइन को दुरुस्त करने का काम कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। संभारपुरवा गांव में भी शनिवार शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है। उन्होंने उपभोक्ताओं से तब तक संयम बनाए रखने की अपील की है।
श्रावस्ती के संभारपुरवा गांव में 8 दिन से बिजली ठप:आंधी-तूफान से टूटे पोल, सप्लाई बहाल होने की उम्मीद
और पढ़ें
›
फ्लाईदुबई घटना पर यूएई ने जताया जांच का अधिकार, सामने आया बयान
›
कांग्रेस के ओबीसी विभाग के उपाध्यक्ष बने राकेश राठौड़ और एम हीरा ठाकुर
›
लेखपाल संघ ने लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र:नानपारा में हड़ताल, 2800 ग्रेड पे समेत कई मांगें
›
पुणे में पेंटिंग करते समय सातवीं मंजिल से गिरा युवक:श्रावस्ती के गिलौला निवासी गंभीर घायल, सुरक्षा उपकरण न होने से हुआ हादसा
संबंधित खबरें





































