![]()
मांगों को लेकर लेखपालों ने समाधान दिवस का बहिष्कार कर दिया धरना मुख्यमंत्री को भेजा आठ सूत्रीय ज्ञापन, 2800 ग्रेड-पे समेत लंबित मांगों पर जल्द कार्रवाई की मांग कैसरगंज (बहराइच)। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की कैसरगंज उप शाखा ने लंबित मांगों को लेकर तहसील समाधान दिवस का बहिष्कार किया और तहसील सभागार में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन उप जिलाधिकारी कैसरगंज को सौंपा गया। संघ ने आठ सूत्रीय मांगों पर जल्द कार्रवाई की मांग की। इनमें 10 वर्षों से लंबित 2800 ग्रेड-पे व वेतन विसंगति दूर करना, आठ वर्षों से रुके अंतरमंडलीय स्थानांतरण और दो वर्षों से लंबित पदोन्नति सूची जारी करना प्रमुख हैं। इसके अलावा 16 वर्षों से भत्तों में बढ़ोतरी न होने पर स्टेशनरी भत्ता 100 से बढ़ाकर 500 रुपये और यात्रा भत्ता 1500 रुपये करने तथा एक वर्ष से लंबित नव नियुक्त लेखपालों का परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग की गई। लेखपालों ने पटेल सहायक/प्रभारी राजस्व निरीक्षक के अतिरिक्त कार्यों से मुक्त करने, लेखपाल पद को तकनीकी पद घोषित करने और ग्राम सचिवालयों में कक्ष, फर्नीचर, कंप्यूटर, इंटरनेट, बिजली, पानी, शौचालय व सुरक्षा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी रखी। लेखपाल संघ कैसरगंज अध्यक्ष पवन चौहान ने कहा कि सरकार लेखपालों की लंबित मांगों पर जल्द निर्णय लेते हुए सभी मांगें पूरी करे। धरने में पवन चौहान, रोहित पाल, चंद्रकेश मौर्य, शाहनवाज आलम, नीतू सिंह, सूरज विश्वास समेत दर्जनों लेखपाल मौजूद रहे।
लंबित मांगों को लेकर लेखपालों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन:2800 ग्रेड-पे समेत लंबित मांगों पर जल्द कार्रवाई की मांग
और पढ़ें
›
श्रीनगर सागर में 70 मरीजों को दी गईं यूनानी दवाएं:आयुष्मान आरोग्य मंदिर में डॉक्टर ने की जांच
›
लेखपाल संघ ने लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र:नानपारा में हड़ताल, 2800 ग्रेड पे समेत कई मांगें
›
पुणे में पेंटिंग करते समय सातवीं मंजिल से गिरा युवक:श्रावस्ती के गिलौला निवासी गंभीर घायल, सुरक्षा उपकरण न होने से हुआ हादसा
›
संविदा ANM ने मांगों को लेकर आंदोलन शुरू किया:बस्ती में अधीक्षक को पत्र देकर शासन तक बात पहुंचाने की अपील, नियमित करने और समान वेतन की मांग
संबंधित खबरें






































