BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में रामनगर कुंडा मार्ग पर तार झूल रहा:हादसे का डर, ग्रामीणों...

श्रावस्ती में रामनगर कुंडा मार्ग पर तार झूल रहा:हादसे का डर, ग्रामीणों ने खंभा लगाने की मांग की

0
7

श्रावस्ती के सिरसिया विकास खंड की ग्राम पंचायत पूरे प्रसाद के रामनगर कुंडा मार्ग पर 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार काफी नीचे झूल रहा है। इससे सड़क से गुजरने वाले लोगों और पशुओं के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि तार बहुत नीचे होने के कारण कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है। ग्रामीण मंडलेश्वर रमेश पासवान, घुरुउ और शोभित तिवारी ने बिजली विभाग और प्रशासन से इस मामले पर ध्यान देने की अपील की है। उन्होंने जल्द से जल्द तार को ठीक कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने यह भी कहा है कि तार को सही ऊंचाई पर रखने के लिए बीच में एक बिजली का खंभा लगाया जाए, ताकि लोगों और पशुओं की सुरक्षा पक्की हो सके।

संबंधित खबरें