BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश शिवपुरी बैरागी के वन शक्ति माता मंदिर का रास्ता कीचड़:बारिश से सड़क...

शिवपुरी बैरागी के वन शक्ति माता मंदिर का रास्ता कीचड़:बारिश से सड़क पर फिसलन, स्थानीय लोगों ने मिट्टी डलवाने की मांग की

0
2


विकासखंड विशेश्वरगंज की ग्राम पंचायत शिवपुरी बैरागी में बने वन शक्ति माता मंदिर तक लोगों का आना-जाना बंद हो गया है। तेज बारिश के कारण मंदिर तक जाने वाली सड़क पर भारी कीचड़ जमा हो गया है। सड़क पर ज्यादा कीचड़ होने से लोग फिसलकर गिर रहे हैं। इसके बावजूद कई श्रद्धालु किसी तरह कीचड़ पार करके मंदिर तक पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने इस समस्या के समाधान की मांग की है। इनमें गोलू शुक्ला, प्रमोद कुमार, अटल कुमार और बाबू चंदन यादव शामिल हैं। उन्होंने प्रशासन से सड़क पर मिट्टी डलवाने का काम कराने की अपील की है, ताकि श्रद्धालु बिना किसी दिक्कत के मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here