बस्ती के दुबौलिया में सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे विकासखंड के तटबंध और नदी के बीच बसे गांवों में बाढ़ की समस्या बढ़ती जा रही है। बरदिया लोहार, अशोकपुर, सुविकाबाबू समेत कई गांवों में बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है। अब कई घरों में भी पानी घुस गया है। सरयू नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इससे ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। खेतों और रास्तों के बाद अब आबादी वाले इलाकों में भी पानी पहुंच गया है। लोगों को आने-जाने, पशुओं के चारे और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में दिक्कत हो रही है। लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों में निगरानी बढ़ाने, राहत और बचाव के इंतजाम करने को कहा है। साथ ही जरूरत पड़ने पर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने की भी मांग की है। तटबंध की सुरक्षा को लेकर भी ग्रामीण चिंतित हैं।
उपजिलाधिकारी उतरौला व क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत थाना...
*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय* के पर्यवेक्षण में *उपजिलाधिकारी उतरौला श्री योगेन्द्र शरण...




















































