
विकासखंड विशेश्वरगंज के आंधी चौराहे से बाईपास हाईवे की ओर जाने वाली सड़क की हालत खराब है। सड़क पर पानी की निकासी की सही व्यवस्था नहीं है, जिस वजह से बारिश होते ही जगह-जगह पानी भर जाता है। इससे राहगीरों और स्कूली बच्चों को आने-जाने में बहुत दिक्कत होती है। ग्रामीणों बउरे यादव, महेश यादव, श्यामू यादव और अगनू ने बताया कि बारिश के मौसम में यह समस्या और बढ़ जाती है। सड़क पर पानी भरने से लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही इस समस्या का हल नहीं निकाला गया, तो वे सब मिलकर संबंधित अधिकारियों से शिकायत करेंगे। वे सड़क की खराब हालत और जलभराव की समस्या खत्म करने की मांग करेंगे।
उपजिलाधिकारी उतरौला व क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत थाना...
*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय* के पर्यवेक्षण में *उपजिलाधिकारी उतरौला श्री योगेन्द्र शरण...



















































