BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश विधायक निधि से बने रैन बसेरा पर अवैध कब्जा:पुरखीपुर डिहवा में मरी...

विधायक निधि से बने रैन बसेरा पर अवैध कब्जा:पुरखीपुर डिहवा में मरी माता स्थान पर हो रहा अवैध निर्माण, ग्रामीण नाराज

0
3

श्रावस्ती के गिलौला ब्लॉक में विधायक निधि से बने एक रैन बसेरा पर अवैध निर्माण किया जा रहा है। पुरखीपुर डिहवा ग्राम पंचायत भौसावा के मरी माता स्थान पर बने इस रैन बसेरा पर रायपुर विलेला निवासी पीयूष नाम का व्यक्ति कब्जा करने की नीयत से निर्माण कार्य कर रहा है। यह रैन बसेरा अभी छह महीने पहले ही स्थानीय लोगों की मांग पर बनवाया गया था। इसका मकसद भक्तों और यात्रियों को पूजा-पाठ और आराम के लिए जगह देना था। इस अवैध निर्माण को लेकर ग्रामवासियों और धार्मिक स्थल के आसपास रहने वाले लोगों में काफी नाराजगी है। उनका कहना है कि यह एक धार्मिक स्थल है, जिसका उपयोग भक्तगण पूजा-पाठ और विश्राम के लिए करते हैं। ग्रामीणों में सुभाष जायसवाल, बच्छराज,झींगुर प्रसाद, गुनई राम,कैलाश,राजेंद्र वर्मा,छोटू,अंकल सोनी,अयोध्या प्रसाद, आदि लोगों ने शासन प्रशासन से अनुरोध किया कि यह अवैध निर्माण कार्य रुकवाया जाय और दोषी पर कार्रवाई की जाय।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here