BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश लेहरा स्टेशन से मथुरा नगर जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त:जगह-जगह गड्ढे बने, राहगीरों...

लेहरा स्टेशन से मथुरा नगर जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त:जगह-जगह गड्ढे बने, राहगीरों को परेशानी; ग्रामीणों ने निर्माण की मांग की

0
1

महाराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में लेहरा रेलवे स्टेशन से मथुरा नगर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह खराब हो गया है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों को चलने में बहुत दिक्कत हो रही है। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, यह सड़क लेहरा क्षेत्र को मथुरा नगर समेत दर्जनों गांवों से जोड़ती है। हर दिन सैकड़ों लोग इसी रास्ते से आते-जाते हैं। बरसात के कारण सड़क की हालत और खराब हो गई है। गड्ढों में पानी भरने से फिसलन बढ़ गई है, जिससे आए दिन बाइक सवार और पैदल चलने वाले लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्कूली बच्चों, किसानों और व्यापारियों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। किसानों को अपना अनाज मंडी तक ले जाने में मुश्किल हो रही है। वहीं, स्कूली बच्चों को कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से सड़क की मरम्मत की मांग की है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क बनाने और मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों को आने-जाने में हो रही परेशानी से राहत मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here