बस्ती के दुबौलिया स्थित धर्मूपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद मूर्ति विसर्जन धूमधाम से किया गया। देर शाम हुए इस समारोह में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। डीजे की धुन पर नाचते-गाते श्रद्धालुओं ने एक भव्य शोभा यात्रा निकाली। यह शोभा यात्रा धर्मूपुर चौराहे से शुरू होकर दुबौलिया कस्बे के अंदर मार्केट से गुजरी ,श्रद्धालु “जय कन्हैया लाल की” के जयकारे लगा रहे थे, जिससे पूरे रास्ते में भक्तिमय माहौल बना रहा। शोभा यात्रा धर्मूपुर अराजी डूही चांदपुर घाट पहुंची। यहां विधि-विधान से श्रीकृष्ण की मूर्ति का विसर्जन किया गया। इस आयोजन के मुख्य आयोजक शमीर मद्धेशिया और ऋषभ मोदनवाल थे। अतुल पटवा, हिमांशु, दिलीप कसौधन और हनुमान सोनी, अशोक जयसवाल,सहित बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं ने व्यवस्था संभालने में मदद की। आयोजकों ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी जन्माष्टमी का पर्व खुशी के साथ मनाया गया। मूर्ति विसर्जन शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हुआ।
उपजिलाधिकारी उतरौला व क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत थाना...
*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय* के पर्यवेक्षण में *उपजिलाधिकारी उतरौला श्री योगेन्द्र शरण...

















































