सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के दक्षिणी चौक रेंज में स्थित कुसमहवा बीट का जय मां वनस्पति देवी ग्राउंड क्षेत्रीय युवाओं के लिए सेना भर्ती की तैयारी का मुख्य केंद्र बन गया है। नगर पंचायत चौक के हरिराम राजभर उर्फ बाबा यहां बच्चों और युवाओं को सेना में भर्ती के लिए नियमित रूप से ट्रेनिंग देते हैं। हरिराम राजभर के प्रयासों से अब तक सैकड़ों युवाओं को सेना में जाने की प्रेरणा मिली है। हर साल नई भर्ती में युवाओं के चयन के बाद ग्राउंड पर भंडारे का आयोजन किया जाता है। इसी परंपरा के तहत सोमवार को भी भंडारा हुआ। इसमें इलाके के बच्चों, लड़कियों और ट्रेनिंग ले रहे युवाओं ने खुशी से हिस्सा लिया। युवाओं में सेना में भर्ती होने को लेकर काफी उत्साह दिखा। हरिराम राजभर ने बताया कि ग्रामीण बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्हें बस सही दिशा, अनुशासन और नियमित अभ्यास की जरूरत है। उनका मकसद ज्यादा से ज्यादा युवाओं को सेना और दूसरी सेवाओं में जाने के लिए तैयार करना है। इस भंडारे में बड़ी संख्या में ग्रामीण, ट्रेनिंग लेने वाले युवा और सेवा में कार्यरत स्थानीय लोग शामिल हुए। इस दौरान संदीप राजभर, डिग्गु, अमित जायसवाल, प्रशांत पाल, संदीप यादव, विकास विश्वकर्मा, अमित यादव, फिरोज खान, आजाद अली, सलाउद्दीन, सचिन निगम, प्रदीप शर्मा, बलराम पटेल समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।
उपजिलाधिकारी उतरौला व क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत थाना...
*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय* के पर्यवेक्षण में *उपजिलाधिकारी उतरौला श्री योगेन्द्र शरण...




















































