बस्ती के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गौरा धमौरा मार्ग पर एक 28 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला है। यह शव सरकारी देशी शराब की दुकान से करीब सौ मीटर उत्तर सड़क किनारे पाया गया। इस खबर के फैलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई। धमौरा के चौकीदार दिलीप कुमार ने डायल 112, पुरानी बस्ती और वाल्टरगंज थाने की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की, लेकिन शव की पहचान नहीं हो पाई। लोगों ने बताया कि गौरा तिराहे से लेकर घटनास्थल तक सड़क पर खून के धब्बे मौजूद थे। इससे लोगों ने आशंका जताई है कि युवक की हत्या कर शव को बाइक पर ले जाया गया होगा। इस दौरान उसके दोनों पैर के अंगूठे और उंगलियां सड़क से रगड़ने के कारण खून के निशान बने होंगे। फारेंसिक टीम के अवधेश कुमार और अजय कुमार ने घटनास्थल से सबूत जुटाए और अपने साथ ले गए। इसके बाद वाल्टरगंज थाना प्रभारी ने शव का पंचनामा करवाकर उसे शव वाहन से जिला अस्पताल के मर्चरी हाउस भेज दिया। थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार राय ने बताया कि शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गरबा विवाद में अमृता फडणवीस की एंट्री, बोलीं- त्योहार सभी को...
मुंबई: महाराष्ट्र में आगामी नवरात्रि पर्व के दौरान आयोजित होने वाले गरबा और दांडिया कार्यक्रमों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश को लेकर राजनीतिक और सामाजिक...






































