मिठौरा विकासखंड के पतरेंगवा गांव के अरनवा टोला स्थित एक पोखरी में बड़ी संख्या में मछलियां मर गई हैं। इन मरी हुई मछलियों से तेज दुर्गंध फैल रही है, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। आसपास रहने वाले लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामवासी राम सिंह, संदीप कुमार, गोबरी यादव, लल्लन और राम प्रताप ने बताया कि कई दिनों से मरी हुई मछलियां पोखरी में पड़ी हैं। इनके सड़ने से पूरे गांव में बदबू फैल गई है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि अगर समय पर इन मरी मछलियों को बाहर नहीं निकाला गया, तो गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ सकता है। इस संबंध में पोखरी के पट्टाधारक अखिलेश साहनी ने बताया कि पहले भी मरी हुई मछलियां निकलवाई गई थीं। उन्होंने भरोसा दिया कि दोबारा पोखरी से मरी मछलियों को निकलवाकर सफाई कराई जाएगी, ताकि ग्रामीणों को दुर्गंध से राहत मिल सके।
गरबा विवाद में अमृता फडणवीस की एंट्री, बोलीं- त्योहार सभी को...
मुंबई: महाराष्ट्र में आगामी नवरात्रि पर्व के दौरान आयोजित होने वाले गरबा और दांडिया कार्यक्रमों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश को लेकर राजनीतिक और सामाजिक...






































