महाराजगंज जिले के सिसवा बाजार स्थित गेरमा चौराहे पर लगा ट्रांसफार्मर जल गया है। इसके चलते पूरे चौराहे पर कई दिनों से अंधेरा छाया हुआ है। स्थानीय दुकानदार डॉ. अब्दुल मुस्तफा अंसारी ने बताया कि कई दिनों से बिजली नहीं होने के कारण दुकानदारों और राहगीरों को काफी दिक्कतें आ रही हैं। रात होते ही चौराहे पर घना अंधेरा हो जाता है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। दुकानदार गोविंद, जितेंद्र कुमार, सुजीत पांडेय और हीरा लाल समेत सभी दुकानदारों ने प्रशासन से जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे चौराहे पर फिर से रोशनी आ सकेगी।
Home उत्तर प्रदेश महाराजगंज के सिसवा गेरमा चौराहे का ट्रांसफार्मर जला:कई दिनों से अंधेरा, दुकानदारों...
गरबा विवाद में अमृता फडणवीस की एंट्री, बोलीं- त्योहार सभी को...
मुंबई: महाराष्ट्र में आगामी नवरात्रि पर्व के दौरान आयोजित होने वाले गरबा और दांडिया कार्यक्रमों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश को लेकर राजनीतिक और सामाजिक...






































