BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश लेहड़ा बाजार में 5 साल से नहीं हुई नालियों की:गंदगी और दुर्गंध...

लेहड़ा बाजार में 5 साल से नहीं हुई नालियों की:गंदगी और दुर्गंध से लोग परेशान, संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ा

0
1

बृजमनगंज ब्लॉक के ग्राम सभा फुलमनहा स्थित लेहड़ा बाजार में नालियों की सफाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब पांच साल से नालियों की साफ-सफाई नहीं कराई गई है। नालियां कूड़े-कचरे से जाम पड़ी हैं। उनके आसपास गंदगी और झाड़ियां उग आई हैं। पानी रुकने से बारिश के दौरान सड़क किनारे पानी भर जाता है। मौके पर नालियों के आसपास बड़ी मात्रा में प्लास्टिक, पत्तियां और अन्य कचरा फैला हुआ है। इससे दुर्गंध के साथ मच्छर भी बढ़ रहे हैं। स्थानीय लोगों को संक्रामक बीमारियों का खतरा है। इस समस्या को लेकर अर्जुन यादव, सुदर्शन चौरसिया, महेश शर्मा, त्रिलोकी यादव, अनुज वर्मा, रिंकू पटवा और अर्जुन पटवा ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं होने के बावजूद जिम्मेदार कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। बाजार में रोजाना बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं, ऐसे में सफाई व्यवस्था ठीक होना बहुत जरूरी है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों और ग्राम पंचायत से नालियों की तत्काल सफाई कराने, पानी निकासी की व्यवस्था ठीक करने तथा नियमित सफाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द सफाई नहीं कराई गई तो समस्या और बढ़ सकती है।