
बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर मंडहवा मंदिर के पास एक पुल का निर्माण पिछले छह महीने से अधूरा है। लोगों के आने-जाने के लिए बनाए गए बाईपास की हालत खराब है, जिससे आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। बुधवार को भी इस बाईपास से गुजरते समय आधा दर्जन राहगीर चोटिल हो गए। क्षेत्र के आरिफ, अकील, नोमानी, इसलाम और धर्म राज जैसे लोगों ने बताया कि बाईपास को घटिया तरीके से बनाया गया है। यह रास्ता ऊबड़-खाबड़ और गड्ढों से भरा है। अब तक पुरैनी और कालियापुरवा गांव के करीब आधा दर्जन लोग इस रास्ते पर गिरकर घायल हो चुके हैं। बारिश के बाद बाईपास के हालात और खराब हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुल का काम करीब छह महीने से चल रहा है, लेकिन अभी तक पूरा नहीं हुआ है। इस वजह से राहगीरों को खराब बाईपास से ही आना-जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से पुल का निर्माण जल्दी पूरा करने और बाईपास को ठीक कराने की मांग की है।
गरबा विवाद में अमृता फडणवीस की एंट्री, बोलीं- त्योहार सभी को...
मुंबई: महाराष्ट्र में आगामी नवरात्रि पर्व के दौरान आयोजित होने वाले गरबा और दांडिया कार्यक्रमों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश को लेकर राजनीतिक और सामाजिक...






































