सिसवा में गणेश चतुर्थी महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। हिन्दू कल्याण मंच इस आयोजन को भव्य रूप देने में जुटा है। हर साल की तरह इस बार भी 14 सितंबर को भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। श्रद्धालु इन प्रतिमाओं को प्यार से ‘सिसवा के महाराज’ कहते हैं। सिसवा में गणेश उत्सव की शुरुआत साल 2016 में हिन्दू कल्याण मंच ने की थी। तब से यह आयोजन हर साल श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बन गया है। गणपति बप्पा के आगमन से लेकर विसर्जन तक शहर में भक्ति का माहौल रहता है। मंच के अध्यक्ष प्रमोद मद्धेशिया ने बताया कि इस साल भी गणेश महोत्सव को भव्य रूप दिया जाएगा। 14 सितंबर को विधि-विधान से और वैदिक मंत्रों के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित होगी। इसके बाद पूरे शहर में ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष गूंजेंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए मंच के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं। महोत्सव के आखिर में 19 सितंबर को भगवान गणेश की भव्य विसर्जन शोभायात्रा एक खास रथ पर निकलेगी। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे और ढोल-नगाड़ों व भक्ति गीतों के बीच गणपति बप्पा को श्रद्धापूर्वक विदाई देंगे। श्रद्धालु सुख-समृद्धि और शांति की कामना करते हुए बप्पा को अगले साल फिर आने का न्योता देंगे। बैठक में रविराज जायसवाल, रवि यादव, नितेश कुमार श्रीवास्तव, विकास जायसवाल, आशीष अग्रवाल, उमेश जायसवाल, अंकित लाठ, सुनील रौनियार, जय हिन्द गुप्ता, आशीष जायसवाल, शुभम केडिया समेत मंच के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। मंच ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे महोत्सव में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर गणपति बप्पा की पूजा करें और उत्सव को सफल बनाएं।
गरबा विवाद में अमृता फडणवीस की एंट्री, बोलीं- त्योहार सभी को...
मुंबई: महाराष्ट्र में आगामी नवरात्रि पर्व के दौरान आयोजित होने वाले गरबा और दांडिया कार्यक्रमों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश को लेकर राजनीतिक और सामाजिक...






































