BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home देश मल्हीपुर में धूमधाम से निकली जन्माष्टमी शोभायात्रा:सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात,...

मल्हीपुर में धूमधाम से निकली जन्माष्टमी शोभायात्रा:सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात, चप्पे-चप्पे पर रखी गई नजर

0
1
मल्हीपुर में धूमधाम से निकली जन्माष्टमी शोभायात्रा:सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात, चप्पे-चप्पे पर रखी गई नजर

मल्हीपुर, श्रावस्ती। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के समापन पर थाना मल्हीपुर क्षेत्र में कई जगहों से भव्य जुलूस और शोभायात्राएं निकाली गईं। इन जुलूसों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए, जिससे पूरा इलाका भक्तिमय हो गया। प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर आज जन्माष्टमी के जुलूस निकाले जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने बताया कि जुलूस के रास्तों पर पुलिस बल तैनात किया गया है और लगातार नजर रखी जा रही है। शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। पुलिस टीम जुलूस के साथ-साथ संवेदनशील जगहों पर भी अपनी नजर बनाए हुए है।