हर्रैया विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और महत्वपूर्ण परियोजनाओं का विधायक अजय सिंह ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। उन्होंने अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और तय मानकों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने संबंधित अधिकारियों, कार्यदायी संस्थाओं और ठेकेदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी परियोजनाओं को तय समयसीमा में पूरा कर जनता को सौंपने के निर्देश दिए गए। 4.56 करोड़ से बन रहा ITI कॉलेज देखा विधायक ने करीब 4.56 करोड़ रुपए की लागत से थान्हा खास, हर्रैया में बन रहे आईटीआई कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण की प्रगति देखी और अधिकारियों से परियोजना से जुड़ी जानकारी ली। विधायक ने कहा कि निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों का पूरी तरह पालन होना चाहिए। 36 करोड़ की लागत से कंपोजिट विद्यालय इसके बाद विधायक ने बीआरसी परिसर हर्रैया में करीब 36 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण की स्थिति देखी और अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के साथ गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। विद्यालय के पूरा होने से क्षेत्र में शिक्षा सुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है। कई नए सीसी मार्गों का भी निरीक्षण विधायक ने हर्रैया-बभनान संपर्क मार्ग से कनरखपुर में जग्गू सिंह के घर तक बन रहे 220 मीटर नए सीसी मार्ग का निरीक्षण किया। इसके अलावा टूटीभीटी मार्ग से कुंवर आर.डी. सिंह एकेडमी तक बन रहे 156 मीटर सीसी मार्ग को भी देखा। ग्राम कनरोपुर पिच मार्ग से दिवहार बाबा के स्थान होते हुए रामायण सिंह के घर तक बन रहे सीसी मार्ग की प्रगति भी परखी। जैतापुर-रमवापुर मार्गों का लिया जायजा निरीक्षण के दौरान जैतापुर से रमवापुर और जैतापुर से ब्रह्म बाबा के स्थान होते हुए रमवापुर गांव तक बन रहे पिच मार्गों को भी देखा गया। विधायक ने अधिकारियों से निर्माण की गुणवत्ता और कार्य पूरा होने की समयसीमा की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़कें आवागमन को आसान बनाने के साथ विकास की रफ्तार भी बढ़ाती हैं। गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा विधायक अजय सिंह ने अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। परियोजनाएं तय समय में पूरी होनी चाहिए और निर्माण में निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता के लिए स्वीकृत विकास कार्यों का लाभ समय पर मिलना चाहिए। हर गांव तक विकास पहुंचाने का दावा विधायक ने कहा कि हर्रैया की जनता के आशीर्वाद से उनका प्रयास है कि विकास हर गांव, हर क्षेत्र और हर परिवार तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में भाजपा की डबल इंजन सरकार हर्रैया विधानसभा में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। शिक्षा, सड़क, आवागमन और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं के पूरा होने से ग्रामीण क्षेत्रों को भी लाभ मिलेगा।
टीबी मुक्त गांवों के प्रधान और प्रधान प्रतिनिधि सम्मानित:गौर ब्लॉक में...
बस्ती जिले के कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के गौर ब्लॉक में टीबी मुक्त गांवों के ग्राम प्रधानों और प्रधान प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। इस...






































