BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home ट्रेंडिंग अमेठी में नमाज पढ़कर लौट रहे दो युवकों पर नकाबपोश दबंगों का...

अमेठी में नमाज पढ़कर लौट रहे दो युवकों पर नकाबपोश दबंगों का हमला, एक गंभीर घायल

0
0

अमेठी: अमेठी कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर नमाज पढ़कर घर लौट रहे दो युवकों पर नकाबपोश दबंगों ने डंडे से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। वहीं हमले में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल युवक को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सीएचसी अमेठी पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

घटना अमेठी कस्बे के चंदुल आरा मशीन गली की है। लोटनशाह तकिया मोहल्ला निवासी चांद बाबू पुत्र असलम अली अपने चचेरे भाई सादाब के साथ जामा मस्जिद में नमाज पढ़कर घर लौट रहा था। बाइक खराब होने के कारण दोनों युवक उसे पैदल लेकर जा रहे थे।

Also Read: बंटवारे के विवाद में सगे भाइयों में खूनी संघर्ष, तीन घायल,चार पर मुकदमा दर्ज

दोनों अभी आरा मशीन के पास गली में पहुंचे ही थे कि वहां नकाबपोश दबंग पहुंच गए। आरोप है कि दबंगों ने दोनों युवकों पर डंडे से हमला कर दिया। हमले में चांद बाबू के सिर में गंभीर चोट आई। मारपीट के दौरान बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

आसपास मौजूद लोगों ने घायल चांद बाबू को सीएचसी अमेठी पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।अमेठी कोतवाली प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)