बस्ती जिले के कप्तानगंज क्षेत्र में दुबौलिया विकास खंड के समौड़ा गांव में पिछले चार दिनों से बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप है। यहां का बिजली ट्रांसफार्मर जल गया है, जिससे पूरे गांव में अंधेरा छाया हुआ है। इस वजह से ग्रामीणों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव में बिजली न होने से मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए लोगों को गांव से बाहर चौराहों तक जाना पड़ रहा है। इसके अलावा, पानी की समस्या, घरेलू काम और बच्चों की पढ़ाई पर भी बुरा असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने बिजली विभाग की हेल्पलाइन 1912 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद उन्हें जल्द समस्या सुलझाने का भरोसा दिया गया था। हालांकि, चार दिन बीत जाने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया और न ही बिजली सप्लाई शुरू हो सकी है। इससे ग्रामीणों में काफी गुस्सा है। आचार्य पंडित दीपक शुक्ल, रामकुमार गौड़, बाबूलाल, जीतू, अभिषेक कुमार, दिलकुमार, हरिप्रसाद, पवन कुमार, प्रदीप कुमार, राकेश कुमार, मेहीलाल, अर्जुन कुमार, लालमणि शुक्ल, श्यामसुंदर, रामसुंदर, रामनायक शुक्ल, आलोक शुक्ल और हरी जी शुक्ल सहित कई अन्य ग्रामीणों ने बिजली विभाग से तुरंत नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली सप्लाई बहाल करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
सिद्धार्थनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, टावर से उपकरण चोरी करने...
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के थाना पथरा बाजार पुलिस और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने वोडाफोन टावर से हुए इलेक्ट्रॉनिक इंस्ट्रूमेंट्स अजहा कार्ड चोरी की घटना...






































