BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home देश श्रावस्ती के राप्ती बैराज पर दिखा मगरमच्छ:देखने के लिए जुटी भीड़, वन...

श्रावस्ती के राप्ती बैराज पर दिखा मगरमच्छ:देखने के लिए जुटी भीड़, वन विभाग ने दी चेतावनी

0
0
श्रावस्ती के राप्ती बैराज पर दिखा मगरमच्छ:देखने के लिए जुटी भीड़, वन विभाग ने दी चेतावनी

श्रावस्ती जिले के जमुनहा तहसील क्षेत्र में राप्ती नदी के बैराज पर शनिवार को एक विशाल मगरमच्छ दिखाई दिया। इसे देखकर लोगों में हड़कंप मच गया और वे उत्सुक हो गए। मगरमच्छ काफी देर तक नदी के पानी में तैरता रहा। जैसे ही बैराज के आसपास मौजूद लोगों की नजर उस पर पड़ी, मौके पर भीड़ जमा हो गई। कई लोग दूर खड़े होकर उसे देखते रहे। नदी में मगरमच्छ को तैरता देख आसपास के लोगों में डर का माहौल बन गया। इसकी जानकारी तुरंत वन विभाग को दी गई। वन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने को कहा है। विभाग ने अपील की है कि बाढ़ के दौरान राप्ती नदी में नहाने और मछली पकड़ने से पूरी तरह बचें। वन विभाग ने बताया कि नदी में मगरमच्छ समेत अन्य पानी के जीव हो सकते हैं, इसलिए लोग किसी भी तरह का खतरा न मोल लें। लोगों से नदी और उसके आसपास जाने के दौरान खास सावधानी बरतने को कहा गया है।