बस्ती जिले के मुंडेरवा कस्बे में मछली मंडी के सामने मुख्य सड़क किनारे लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर पिछले 20 दिनों से तेल रिसाव कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर कभी-कभी आग भी पकड़ लेता है। इससे आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हादसे की आशंका बनी हुई है। बस्ती-कांटे मार्ग पर मछली मंडी जाने वाली सड़क के सामने लगे इस ट्रांसफार्मर से लगातार तेल टपक रहा है। दुकानदार भरत मौर्य, मेवालाल, अकबर आलम, लादूलाल, राजेश गुप्त और संजय समेत अन्य लोगों के मुताबिक, 20 दिन से अधिक समय से यह समस्या बनी हुई है। दुकानदारों का आरोप है कि बिजली विभाग को कई बार इसकी सूचना दी गई, लेकिन अब तक ट्रांसफार्मर को ठीक नहीं कराया गया। लोगों का कहना है कि मुख्य सड़क के किनारे ट्रांसफार्मर से तेल रिसाव और आग लगने की घटनाओं के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से ट्रांसफार्मर की तत्काल जांच कराने और खराबी दूर करने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो जान-माल का नुकसान हो सकता है। इस संबंध में जूनियर इंजीनियर नादिर हुसैन ने बताया कि ट्रांसफार्मर की जांच कराई जाएगी और जरूरत पड़ने पर उसे हटवा दिया जाएगा।
जयपुर निकाय चुनाव में गढ़ों का अलग मिजाज, CM-डिप्टी CM के...
जयपुर। जयपुर नगर निगम चुनाव के दौरान शहर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं का रुझान अलग-अलग देखने को मिला। 150 वार्डों के शाम...





































