श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र में कजरी तीज पर्व को लेकर एक पीस कमेटी की बैठक हुई। यह बैठक पुलिस चौकी जमुनहा पर शाम 5 बजे रखी गई थी। इस बैठक में इलाके के कांवरिया संघ की सभी कमेटियों के पदाधिकारियों से तैयारियों के बारे में जानकारी ली गई। इस दौरान मल्हीपुर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह और जमुनहा चौकी प्रभारी विनायक सिंह भी वहां मौजूद थे। उन्होंने कांवरिया संघ के अध्यक्षों और सदस्यों से बात की। पुलिस अधिकारियों ने सभी कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।








































