घुघली विकासखंड के बरवा खुर्द गांव के पूरब टोला में परदेसी गुप्ता के घर से महेंद्र पटेल के घर तक करीब 100 मीटर रास्ते पर पानी जमा है। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में बहुत परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 10 साल पहले यहां नाली बनाई गई थी। लेकिन अब तक इसकी सिर्फ दो बार ही सफाई हुई है। नाली की हालत खराब होने के कारण पानी निकल नहीं पा रहा है। बारिश होने पर सड़क पर पानी भर जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि सफाईकर्मी को कई बार बताने के बाद भी वह नाली साफ करने नहीं आता है। सुनील ,परदेसी गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, भोला विश्वकर्मा, महेंद्र पटेल, इंद्रेश पटेल, उमेश यादव और पन्नालाल यादव जैसे ग्रामीणों ने अधिकारियों से इस समस्या पर ध्यान देने और नाली की सफाई के साथ पानी निकालने की व्यवस्था करने की मांग की है।
जयपुर निकाय चुनाव में गढ़ों का अलग मिजाज, CM-डिप्टी CM के...
जयपुर। जयपुर नगर निगम चुनाव के दौरान शहर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं का रुझान अलग-अलग देखने को मिला। 150 वार्डों के शाम...





































