BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home ट्रेंडिंग UP: मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़, विद्युत चोर गिरोह के 3 बदमाश घायल,...

UP: मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़, विद्युत चोर गिरोह के 3 बदमाश घायल, 6 गिरफ्तार

0
3

UP: मुजफ्फरनगर जनपद में पिछले दिनों विभिन्न थाना क्षेत्रों में हो रही विद्युत तार, ट्रांसफार्मर और उपकरण चोरी की घटनाओं का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में गठित पुलिस टीमों ने एक अंतरजनपदीय शातिर गिरोह के 6 सदस्यों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में 3 बदमाश गोली लगने से घायल हो गए।

पुलिस मीडिया सेल के अनुसार दिनांक 11.09.2026 की रात्रि थाना नई मंडी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एनएच-58 पर बागोवाली के पास आयशर वर्कशॉप के पीछे अंतरजनपदीय चोर गिरोह के सदस्य चोरी के सामान को बेचने की फिराक में एकत्रित हुए हैं। सूचना पर थाना नई मंडी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी और भागने का प्रयास किया।

Also Read: इटावा: हिस्ट्रीशीटर अंकित उर्फ फौजी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

पुलिस टीम ने पीछा कर पुनः घेराबंदी कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, लेकिन बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस टीम बाल-बाल बच गई। इसके बाद आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में तीन बदमाश चांद उर्फ समर पुत्र मौ0 उमर, दानिश पुत्र काशिफ व कय्यूम पुत्र नईम घायल हो गए।

मौके से घायल अवस्था में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि कॉम्बिंग के दौरान फरार हो रहे तीन अन्य साथी चेतन चौधरी पुत्र उपेंद्र चौधरी, अली उर्फ इकबाल पुत्र कमाल अहमद व मोनिश खां पुत्र मतलूब को भी गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 05 अवैध तमंचे 315 बोर मय जिंदा व खोखा कारतूस, 02 विद्युत तार के बंडल, करीब 125 किलो एल्युमीनियम के पार्ट्स, 01 स्कॉर्पियो कार व 01 वैगनआर कार बरामद हुई है।

Also Read: UP: आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी घायल, गोवंश वध में प्रयुक्त चापड़-चाकू और तमंचा बरामद

थाना नई मंडी पुलिस के अनुसार यह गिरोह शातिर किस्म का है और एनसीआर सहित विभिन्न जनपदों में विद्युत उपकरण चोरी की वारदातों को अंजाम देता रहा है। घायल बदमाशों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इस प्रकरण के संबंध में क्षेत्राधिकारी नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों से गहन पूछताछ की जा रही है और बरामदगी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)