BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home देश बारिश से भाया पुरवा-लालपुर मार्ग जर्जर:गड्ढों में पानी भरने से लोग गिरकर...

बारिश से भाया पुरवा-लालपुर मार्ग जर्जर:गड्ढों में पानी भरने से लोग गिरकर घायल, बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी

0
0
बारिश से भाया पुरवा-लालपुर मार्ग जर्जर:गड्ढों में पानी भरने से लोग गिरकर घायल, बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी

श्रावस्ती के इकौना तहसील क्षेत्र में भाया पुरवा से लालपुर जाने वाली सड़क बारिश के कारण खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं। इनमें बारिश का पानी भर जाने से लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। इन गड्ढों में बाइक या चार पहिया वाहन का टायर पड़ने से तेज झटका लगता है। इस वजह से आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। सड़क के दोनों तरफ कई जगहों पर गहरे गड्ढे होने से ग्रामीणों का आना-जाना बहुत मुश्किल हो गया है। यह सड़क कई गांवों और कस्बों को जोड़ती है। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को भी बहुत परेशानी होती है। पानी और कीचड़ के कारण बच्चों की किताबें और ड्रेस खराब हो जाती हैं। कई बार बच्चे साइकिल से गिरकर घायल भी हो जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क कई सालों से खराब है। बारिश के बाद तो हालात और भी बिगड़ गए हैं। ग्रामीणों ने विभाग से मांग की है कि सड़क के गड्ढों को जल्द भरवाकर इसे ठीक कराया जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित आने-जाने की सुविधा मिल सके।