पैकोलिया थाना क्षेत्र के परसा-परशुरामपुर मार्ग पर जीतीपुर के पास शनिवार को एक स्कूल गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बच्चों को ले जा रही यह गाड़ी पहले एक ठेले से टकराई। इसके बाद वह बेकाबू होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा भिड़ी। इस हादसे में गाड़ी में सवार 11 बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने तुरंत घायल बच्चों को गाड़ी से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर एंबुलेंस पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया। यह गाड़ी पूरा बभनान के लिटिल फ्लावर्स स्कूल की बताई जा रही है। गाड़ी चलाने वाले की पहचान गोपाल तिवारी के तौर पर हुई है। पैकोलिया थाना प्रभारी मोतीचंद राजभर ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बनखेड़ी पहुंचकर स्वर्गीय गोहल को अर्पित की...
भोपाल : उप मुख्यमंत्री और लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेंद्र शुक्ल शनिवार को नर्मदापुरम जिले के बनखेड़ी प्रवास पर रहे। उन्होंने सुभाष...






































