BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बृजमनगंज में ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत:करीब 30 साल का...

बृजमनगंज में ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत:करीब 30 साल का था युवक, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

0
0

बृजमनगंज थानाक्षेत्र में शनिवार को एक अज्ञात युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना दुबौलिया टोला हरपुर के रेलवे ट्रैक पर हुई। युवक की उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है। वह ट्रेन नंबर 15132 की चपेट में आया था। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पंचायतनामा की कार्रवाई की। शव को पोस्टमार्टम के लिए महाराजगंज के मर्चरी हाउस भेजा गया है। पुलिस युवक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। प्रभारी थानाध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है