BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लेटेस्ट न्यूज़ जिलाधिकारी ने कई विद्यालयों व आंगनवाड़ी केन्द्र का किया औचक निरीक्षण, शिक्षण...

जिलाधिकारी ने कई विद्यालयों व आंगनवाड़ी केन्द्र का किया औचक निरीक्षण, शिक्षण कार्य की परखी गुणवत्ता*

0
2

 

उच्च प्राथमिक विद्यालय गिलौली में उपस्थिति कम पाये जाने पर जिलाधिकारी ने जताई सख्त नाराजगी*

*👉विद्यालय में गंदगी देख प्रधानाध्यापक को लगायी कड़ी फटकार*

श्रावस्ती, 12 सितम्बर, 2026। सू0वि0। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने विकास खण्ड गिलौला के अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय गिलौली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण करने के दौरान विद्यालय में पंजीकृत छात्र-छात्राओं के सापेक्ष उपस्थिति कम पायी गई। इसके साथ ही विफ्स पंजिका भी अद्यतन नहीं पायी गई, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उपस्थित प्रधानाध्यापक को फटकार लगायी और शत-प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा कुछ बच्चे विद्यालय के बाहर भी घूम रहे थे, जिस पर जिलाधिकारी उन सभी बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने हेतु प्रधानाध्यापक एवं ग्राम प्रधान को भी निर्देशित किया। उन्होंने बच्चों से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें प्रतिदिन ससमय विद्यालय आने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान उन्होने बच्चों को दी जा रही शिक्षा की गुणवत्ता को परखा और मन लगाकर पढ़ाई करने हेतु प्रेरित किया।

जिलाधिकारी ने मिड डे मील की भी जानकारी ली, मध्यान्ह भोजन मीनू के अनुसार पाया गया। विद्यालय में कुछ छात्र-छात्राएं बिना यूनिफार्म के पाये गये, जिस पर जिलाधिकारी ने बच्चों से प्रत्येक दिवस यूनिफार्म में आने हेतु प्रेरित किया। उन्होने बच्चों से पाठ्य पुस्तिकाओं की जानकारी ली, जिस पर ज्ञात हुआ कि सभी बच्चों को पाठ्य पुस्तिकाएं प्राप्त हो चुकी है। विद्यालय में साफ-सफाई भी सही नहीं पायी गई तथा शौचालय की स्थिति खराब मिली, शौचालय में हैंडवाश भी सही नहीं पाया गया तथा परिसर में घास बड़ी पायी गई, जिस पर उन्होने नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रधानाध्यापक को कड़ी फटकार लगायी और प्रधानाध्यापक को शौचालय एवं सम्पूर्ण विद्यायल परिसर की बेहतर ढंग से साफ-सफाई कराने हेतु निर्देशित किया। इसके अलावा जिलाधिकारी ने स्पोर्ट्स ग्रांट पंजिका, कम्पोजिट ग्रांट पंजिका आदि का अवलोकन किया गया तथा आवश्यक निर्देश भी दिये।

इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने विकास खण्ड गिलौला के ही अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय दूबकला का भी निरीक्षण किया। विद्यालय में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बेहतर पायी गई, बच्चे यूनिफार्म में थे। विद्यालय में स्मार्ट क्लास का संचालन किया जा रहा था। मध्यान्ह भोजन मीनू के अनुसार पाया गया। इस पर जिलाधिकारी ने अध्यापक को आगे भी इसी प्रकार बेहतर ढंग से दायित्वों के निर्वहन हेतु निर्देशित किया।

तदोपरान्त जिलाधिकारी ने आंगनवाड़ी केन्द्र दूबकला का भी निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों को पोषाहार वितरण एवं सैम-मैम बच्चों की जानकारी ली गई। उन्होने बच्चों के प्रत्येक दशा में पोषाहार उपलब्ध कराने व अन्य सुविधाएं प्रदान करने हेतु निर्देशित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।