BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश ठूठीबारी में व्यापार मंडल अध्यक्ष ने दी आत्मदाह की चेतावनी:निचलौल में सीओ...

ठूठीबारी में व्यापार मंडल अध्यक्ष ने दी आत्मदाह की चेतावनी:निचलौल में सीओ के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई, 7 सितंबर शाम तक अल्टीमेटम;

0
2

ठूठीबारी में पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश रौनियार ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध शुरू कर दिया है। उन्होंने निचलौल के क्षेत्राधिकारी से लिखित आश्वासन मिलने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया है। दिनेश रौनियार ने 7 सितंबर की शाम तक का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर तय समय तक कार्रवाई नहीं हुई, तो वे ठूठीबारी कोतवाली के मुख्य द्वार पर आत्मदाह करेंगे। दिनेश रौनियार के अनुसार, 2 सितंबर को ठूठीबारी कोतवाली में तैनात एक दारोगा और चार सिपाही उनके घर में जबरदस्ती घुस गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उनके साथ बदतमीजी और गाली-गलौज की। साथ ही, झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी। इस मामले में उन्होंने पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। कार्रवाई नहीं होने से नाराजगी में दिनेश रौनियार ने 4 सितंबर को ठूठीबारी दुर्गा मंदिर के पास अनशन शुरू किया था। उनका कहना है कि अधिकारियों ने कार्रवाई का लिखित आश्वासन दिया था। इसके बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसी वजह से उन्होंने दोबारा यह कदम उठाने की चेतावनी दी है। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने पुलिस प्रशासन से आरोपों की सही जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। उनके आत्मदाह की चेतावनी के बाद पुलिस-प्रशासन के सामने इस मामले को गंभीरता से सुलझाने की चुनौती बढ़ गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here