BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश गडौरा बाजार में तीन दिन से जला ट्रांसफार्मर नहीं बदला:सैकड़ों घरों में...

गडौरा बाजार में तीन दिन से जला ट्रांसफार्मर नहीं बदला:सैकड़ों घरों में अंधेरा, उपभोक्ता परेशान; पावर हाउस घेराव की चेतावनी

0
2

निचलौल विद्युत उपकेंद्र के तहत आने वाले गडौरा बाजार में पिछले तीन दिनों से जला हुआ ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। रविवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से 400 केवीए का यह ट्रांसफार्मर जल गया था, जिससे लगभग सैकड़ों घरों की बिजली सप्लाई ठप हो गई है। हीरालाल गुप्ता, सीताराम जायसवाल, वीरेंद्र गुप्ता, अशोक रौनियार, सुमित, संतोष, उमेश गुप्ता, गोलू गुप्ता और राजाराम गुप्ता जैसे उपभोक्ताओं ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने के बाद से पूरे गांव में अंधेरा छाया हुआ है। बिजली न होने से उन्हें काफी परेशानी हो रही है। उपभोक्ताओं में इस बात को लेकर गुस्सा है कि तीन दिन बीत जाने के बाद भी विभाग ने जला हुआ ट्रांसफार्मर नहीं बदला। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया, तो वे निचलौल पावर हाउस का घेराव करेंगे। इस मामले में निचलौल एसडीओ नैय्यर अनवर ने बताया कि जले हुए ट्रांसफार्मर को जल्द ही बदल दिया जाएगा।